धनैचा-मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन आज दिनांक 27/11/2024 को किया गया I समरोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के कमांडेंट श्रीमान मनोज गौतम एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन एवं जाने-माने समाज सेवक एवं उद्योगपति श्रीमान सौरभ पुरी थे |

कार्यक्रम का आयोजन अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण से किया गया | स्कूल के विद्यार्थियों ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा मनोहारी मार्च पास्ट का आयोजन भी किया गया I अतिथियों के समक्ष नन्ने मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और रस्साकसी जैसे खेल भी प्रस्तुत किए I इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ पुरी ने कहा की संस्था संगठन नेतृत्व और संगत का जब समुच्चित संयोग बनता है तब आशुतोष में नैतिक जैसी उत्कृष्ट संस्थान का उदय होता है यहां आकर और बच्चों से बात करके अत्यन्त हर्ष के अनुभूति हो रही है I मुख्य अतिथि कमांडेंट मनोज गौतम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी सुंदर संस्था को देखकर गौरव की अनुभूति होती है I उन्होंने कहा कि हमारी हार्दिक शुभकमनाएं कि यह संस्था उत्तरोत्तर विकास को और देश को सुयोग्य नागरिक प्रदान करने का महानिया कार्य कर सके I यहां की रचना एवं व्यवस्था देखकर और बच्चों का उत्साह देखकर अत्यंत सुखानुभूति हो रही है I

I इसके पूर्व विद्यालय परिसर में विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर जे पी एन मिश्रा एवं निदेशक डॉक्टर गिरीश पांडे ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय परिवार की कृतज्ञता ज्ञापित की I उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो गया जो कल तक चलेगा | कल आमंत्रित अतिथियों द्वारा विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे |
Anveshi India Bureau



