Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajमुंशी काली प्रसाद जैसा दानवीर मेरी नजर में ऐसा दूसरा नहीं* सुशील...

मुंशी काली प्रसाद जैसा दानवीर मेरी नजर में ऐसा दूसरा नहीं* सुशील कुमार सिन्हा

प्रयागराज।मुंशी काली प्रसाद जी कुलभास्कर संस्थापक समारोह के उपलक्ष में आज दूसरे दिन केपी इंटर कॉलेज में एनसीसी का कोस्ट गार्ड एवं लोक नृत्य कार्यक्र GBम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एलबी सिंह कमांडिंग ऑफिसर यूपी बटालियन प्रयागराज थे, एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा ने किया ,सभी का स्वागत उपाध्यक्ष प्रशासन दिलीप श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं मुंशी काली प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं एन सीसी के बच्चों द्वारा तैयार किए गए कोस्ट गार्ड का निरीक्षण किया इसके बाद लोक नृत्य शुरू हुआ जिसमें गणेश स्तुति शिखा धुरिया, भजन श्रेया तिवारी ,भारत दर्शन सामूहिक नृत्य ,युगल नृत्य ज्योति वर्मा कल्याणी त्रिपाठी, खिलाड़ियों द्वारा योग प्रदर्शन तथा सोशल मीडिया से हानियां पर आधारित व्यंग चित्र प्रस्तुत किया गया, तथा विभिन्न कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया और सभी ने उक्त कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि मुंशी काली प्रसाद जैसा दानवीर मेरी नजर में ऐसा दूसरा नहीं हम सबको उन्हीं की तरह अनुशासित होकर के प्रदेश ,राष्ट्र के विकास में सहभागी बनना , अध्यक्ष कायस्थ पाठशाला डॉ सुशील कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को ईमानदारी के साथ मेहनत करके आगे बढ़ना होगा क्योंकि इस समय कंपटीशन का दौर है और कहा कि मुंशी काली प्रसाद जी ने जिस उद्देश्य से कष्ट पाठशाला की स्थापना की थी उन उद्देश्यों को पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है, इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एनसीसी स्काउट खेल आज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकित राज सचिव, बीपी सक्सेना उपाध्यक्ष वित्त, सलिल श्रीवास्तव योगेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष शिक्षा पवन श्रीवास्तव मौजूद रहे, सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन उमेश खरे ने किया , इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान, राकेश कुमार, सोनी श्रीवास्तव, दिव्या पांडे, निधि श्रीवास्तव ,सोमनाथ बरन, पूर्णिमा निरखी ,ओम प्रकाश सिंह ,नितिन, निलेश पांडे ,आशीष श्रीवास्तव ,शरद हरिश्चंद्र गुप्ता ,अभिषेक मिश्रा का सहयोग सराहनी रहा।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments