Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomePrayagrajवरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता अरुण सिंह उर्फ बाबा ने प्रयागराज में...

वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता अरुण सिंह उर्फ बाबा ने प्रयागराज में रंगकर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए

प्रयागराज। कल 28 नवंबर की शाम समयांतर संस्था द्वारा 28 नवंबर को अपने पूर्व अभ्यास स्थल पर इलाहाबाद के वरिष्ठ रंग कर्मी और फिल्म अभिनेता अरुण सिंह उर्फ बाबा जो इन दोनों इलाहाबाद मुंबई से आए हैं , ने नगर के वरिष्ठ रंग कर्मियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और उनसे संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक निशित वर्मा ने उन्हें संस्था की तरफ से समयांतर अलंकरण से सम्मानित किया।

इसी तरह का संवाद पिछले दिनों आलोक कुशवाहा राजेश गुप्ता और अनामिका पांडे का संस्था के माध्यम से नगर के रंग गर्मियों के बीच संस्था के माध्यम से हो चुका है।

संस्था सचिव राकेश वर्मा द्वारा बाबा जी का स्वागत करते हुए उनके बारे में बताया कि बाबा ने मुंबई में जैकी श्रॉफ के फिल्म और सलमान खान के बजरंगी भाईजान की फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया और आगे भी कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अपनी छोटी बड़ी भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। संस्था अध्यक्ष अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया और अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ रंग गर्मी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। मंच संचालन गौतम त्रिपाठी ने किया तथा पंकज अग्रवाल , अनिल श्रीवास्तव , अरुण वर्मा , दिनेश साहू , रमाकांत शर्मा , प्रभात गुप्ता , सुमित कुमार , अलीम उद्दीन , अभिषेक दुबे और गुलरेज प्रताप शर्मा और सुमित कुमार आदि कर्मियों ने उनसे संवाद और प्रश्न के किए।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments