गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के काफिल में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा संत कबीरनगर जिले की कांटी चौकी के पास हुआ। कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी जिसमें सीआरपीएफ के जवान सवार थे, वो एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हो गए।



