Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajAccident : दावत में जा रहे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की...

Accident : दावत में जा रहे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत, नातिन गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई। बाइक सवार पूर्व प्रधान रईस अहमद अपनी पत्नी अंजुमन और नातिन इल्मा के साथ बाइक से दावत में हिस्सा लेने जा रहे थे। गांव के पास ही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नातिन का पैर टूट गया है।

औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरिबना पुरवा खास गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन कर रही है।

पुरवा खास के पूर्व प्रधान रईस अहमद (65) अपनी पत्नी अंजुमन (60) और नातिन इल्मा के साथ बाइक पर सवार होकर इलाके के सड़वा गांव में आयोजित दावत में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव के पास ही रामपुर मार्ग पर छरिबना मजरे में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। नातिन दूर जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल भेजवाया। पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण जुट गए। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन में जुटी है।

 

 

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments