कोलकाता के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 11 जनवरी से शुरू होगी। कोलकाता से यह विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर यहां शाम 5.40 बजे पहुचेंगा। वापसी में प्रयागराज एयरपोर्ट से इसकी रवानगी शाम 6.10 बजे रहेगी, जो शाम 7.45 बजे नेता जी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
महाकुंभ को लेकर विमानन कंपनी इंडिगो ने कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। 11 जनवरी 25 से यह उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इंडिगो ने दिल्ली के लिए भी एक और उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस उड़ान की भी समय सारिणी जारी कर दी है। हालांकि इसे चलाए जाने की तिथि का एलान इंडिगो ने अभी नहीं किया है।
कोलकाता के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 11 जनवरी से शुरू होगी। कोलकाता से यह विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर यहां शाम 5.40 बजे पहुचेंगा। वापसी में प्रयागराज एयरपोर्ट से इसकी रवानगी शाम 6.10 बजे रहेगी, जो शाम 7.45 बजे नेता जी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। अभी यह विमान सप्ताह में बृहस्पतिवार छोड़ शेष छह दिन संचालित होगा। इसका शुरूआती किराया 5568 रुपये अभी दिखाया जा रहा है।
Courtsy amarujala.com



