क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुंभ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के साथ साथ मेला के अधिकारी और महाकुंभनगर की पुलिस मिलकर पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुंभ के विजन पर आगे बढ़कर काम कर रही है।
आप दुनिया के किसी कोने में हों, महाकुंभ की यादगार निशानी पुरस्कार के तौर पर पा सकते हैं। यह सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल महाकुंभ के विजन के जरिए पूरी दुनिया को मिलने जा रही है। महाकुंभ में अपनी तरह के पहले अभिनव प्रयोग के रूप में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए किया जा रहा है। इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुंभ का प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर रख भी सकते हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि महाकुंभ के हर इवेंट और हर मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल इसी एआई चैटबॉट पर मौजूद रहेगी।
मोदी, योगी का सपना हो रहा साकार, विभागों के समन्वय से ले रहा आकार
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुंभ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के साथ साथ मेला के अधिकारी और महाकुंभनगर की पुलिस मिलकर पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुंभ के विजन पर आगे बढ़कर काम कर रही है।
Courtsy amarujala.com