नेशनल फैडरेशन आफॅ सिविल सेन्ट्रल पेन्शनर्स की प्रयागराज इकाई द्वारा हिन्दुस्तानी एकेडमी के सभागार में दोपहर 2.30 बजे से पेन्शनर्स दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ० ओम प्रकाश वरिष्ठ चिकित्सा केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा योजना प्रयागराज , विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष एजी ब्रदरहुड कृपाशंकर श्रीवास्तव व एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी सुधीष चन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम विलास सिंह व संचालन महामंत्री प्रदीप दत्ता ने किया। आरके शर्मा व डाॅ नफीस अहमद ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर अंगवस्त्रम व माला पहनार स्वागत व अभिनंदन किया। आरके शर्मा , डा० नफीस अहमद , द्वारिका प्रसाद , राम दास , राजेश कुमार , बीएन सिंह , नमिता दास , आदि आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन मे एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने किया।
संगठन की माँग
संराशीकृत पेंशन को 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष में पुर्नस्थापित किया जाये। पेंशन भोगियों को डीआर व पेंशन राशि को आयकर से मुक्त रखा जाये एवं जिस प्रकार 8 लाख है उसी प्रकार 8 लाख तक की आय वाले आयकर मुक्त किया जाये वरिष्ठ नागरिकों को वायुयान यात्रा पाने व रेल किराये में भी 50 प्रतिशत छूट दी जाये कोराना काल में मिलने वाली छूट को भी रिस्टोर किया जाये। अन्य राज्यों की (कर्नाटक, तमिलनाडु एवं चण्डीगढ़) की भाति उ० प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम की बसो में सभी वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत की छूट यात्रा भाडे मे दी जाये।
उच्चतम न्यायालय के द्वारा किसी भी केस दिये निर्णय को समान रूप से लागू किया जाये। जैसे 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले पेंशनर को दिया गया लाभ समस्त समान केसो में दिया जाये । और 1 दिसम्बर 2006 एम० ए०सी०पी को भी समान रूप से लागू किया जाये। वरिष्ठ पेंशनर जिसकी 80 वर्ष की उम्र में 20 प्रतिशत की बढोत्तरी होती है। जिसको की 65.70.75.80. के वर्ष क्रमश: 5-5 प्रतिशत दे दिया जाये। जिसकी सिफारिश संसदीय सरकार से की जा चुकी है।
Anveshi India Bureau



