टेंट सिटी इस डीलक्स डॉर्मेटरी का निर्माण विदेशी पर्यटकों, विशिष्ट अतिथियों को ध्यान में रखकर कराया जाना है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी की ओर से नए यमुना ब्रिज के पास डीलक्स डॉर्मेटरी की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रत्येक कॉटेज का एरिया 250 स्क्वायर फीट से लेकर 400 स्क्वायर फीट तक होगा।
तंबुओं की नगरी में टेंट सिटी के बीच नए विस्तार की तैयारी है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं- पर्यटकों के लिए टेंट सिटी में तीन सौ बेड वाली डीलक्स डार्मेटरी बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इस डॉर्मेटरी में कुल 50 डीलक्स कॉटेज की स्थापना होगी।
Courtsy amarujala.com



