पुलिस आयुक्त प्रयागरा तरुण गाबा की अध्यक्षता में कुंभ मेला के पुलिस लाइन में बने संकल्प प्रशिक्षण पंडाल में गोष्ठी आयोजित की गयी ।

इस दौरान कुंभ में आए हुए समस्त राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्य स्थानों के संबंध में जानकारी ली गयी।

ततपश्चात पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा मैप के माध्यम से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई एवं निर्देशित किया गया कि कुम्भ की सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए एवं लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग होनी चाहिए एवं अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहना चाहिए।


इसके बाद समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने जोन/सेक्टर/थाना क्षेत्र की जानकारी एवं अब तक कि तैयारियों के सम्बंध में जानकारी दी गयी एवं आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि शाही स्नान पर्वो पर अखाड़ा मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न उतपन्न हो एवं श्रद्धालुओं को किसी भी यातायात जैसे समस्या का सामना न करना पड़े।


इस दौरान कुम्भ में बने समस्त थानों की जानकारी, श्रद्धालुओं के आने एवं जाने के मार्ग, भीड़ नियंत्रण करने के सम्बंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इस अवसर पर एसएसपी कुम्भ राजेश द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



