उत्थान शंभूनाथ हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों के द्वारा ग्राम- शेरगढ़, पो. नेवादा कौशांबी में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । जिसके अंतर्गत ग्राम वासियों में काफी उत्साह देखा गया और भारी संख्या में लोगों ने जांच एवं निशुल्क दवा का लाभ उठाया । अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक शुक्ला एवं शुभम पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया उत्थान समूह के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार एवं सचिव डॉक्टर कौशल कुमार तिवारी जी ने कार्यक्रम की सराहना की तथा भविष्य में ऐसी लाभकारी योजना चलती रहेगी इसका आश्वासन दिया ।
Courtsy amarujala.com



