नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज नॉर्दन प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में गुरुकुल स्पोर्ट्स अकादमी फाफामऊ ने फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 4-1 से हराया I
आयोजन सचिव फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विजेता टीम की ओर से कृतार्थ, विपुल, आदित्य मिश्रा, ओम पांडेय ने गोल किया जबकि पराजित टीम की ओर से देवांश ने गोल किया I
प्लेयर ऑफ़ द मैच ओम पांडेय को रामशंकर गुप्ता ने पुरस्कृत किया I प्रतियोगिता का अगला मैच 26 दिसंबर को खेला जायेगा।

Anveshi India Bureau



