भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के द्वारा सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सनातन संस्कार संस्कृति के खिलाफ साजिशी सिंडिकेट के सामंती संक्रमण से समाज को सावधान रहना होगा और क्योंकि छद्म सेकुलर सिंडिकेट सांप्रदायिक फसाद में सियासी मफाद ढूंढता है उन्होंने कहा कि दावों की बकैती और धावों के बवंडर की अपराधिक प्रतिस्पर्धा की बजाय कुछ विदेशी आक्रमणकारियो की क्रिमिनल कम्युनल, क्रूर करतूत के कलंक का सुधार अपराधिक उन्माद से नहीं बल्कि आपसी संवाद से ही किया जा सकता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के रिवाज को समावेशी सशक्तिकरण के मिजाज से ध्वस्त किया है ! और आज दुनिया भर के संकट कंटक के दौरान भी भारत की धाक धमक मजबूत की है और हिंदुस्तान की धाक धमक को धूमिल करने की धूर्तता पूर्ण धुन वाले धूल धूसरित हुए हैं! और कहा कि आज हर भारतीय को गर्व है कि मोदी जी को दुनिया वैश्विक संकट के संकट मोचक के रूप में देख रही है ! और आगे कहा कि योगी सरकार का दंगाइयों की ठुकाई बलवाइयों की कुटाई और बाहुबलियों की विदाई के जरिए समाज के सुरक्षा सौहार्द की भलाई की प्रतिबद्धता है ! और यह बात इन बलवाइयों बाहुबलियों बकैतों की चोट पर चीख निकाल रहे सामंती सुल्तानों की सोच समझ से बाहर है ! श्री नकवी ने कहा कि महत्वाकांक्षाओं के मझदार में फंसे कांग्रेस सपा गठबंधन में जितने छेद हैं उससे ज्यादा उसमें महत्वकांक्षी मतभेद है, छेद को रपू करने मतभेद को रफू चक्कर करने में चुनाव में भी निपटते जा रहे हैं और गठबंधन के गुरु घंटालों का गुरुर भी सिमटिता जा रहा है ! और आगे कहा कि समाजवादी सुल्तान और सामंती सुरमा 27 के सुबाई चुनाव में भी चारों खाने चित्त होंगे , और जनता संप्रदाय धुर्वीकरण के छल को समावेशी सशक्तिकरण के बल से छूमंतर करेगी ! क्योंकि जनमानस को सामंती सियासत के रिवाज पर नहीं बल्कि समावेशी सुशासन के मिजाज पर यकीन है ! नकवी जी ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि डायनेस्टी का डिजाइनर डेमोंसट्रेशन और फैमिली के फैशन फोटोग्राफी फन जिसमें कभी ब्लू चोला तो कभी बांग्लादेश के फिलिस्तीन का झोला लेकर लोकतंत्र पर पीछे से धक्के आगे से मुक्के की सामंती सनक से संसदीय संवैधानिक मर्यादा के आचरण की अपराधी करतूत कर रहे हैं ! और आगे कहा उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि डेमोक्रेसी और डायनेस्टी का डिज्नीलैंड समझने वाले संविधान संसद लोकतंत्र के प्रति भय भ्रम के भौकाल के जरिए हार की हताशा में हुडंदगी तमाशा करने में जुटे हैं लोकतंत्र और संविधान के प्रति समाज का भरोसा ऐसी संवैधानिक लोकतांत्रिक साजिश रियासत का सूपड़ा करेगा
प्रेस वार्ता का संचालन जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता रामजी केसरवानी, विभूति नारायण सिंह रमेश पासी, राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा एवं सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



