Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajMahakumbh: मन की बात में बोले पीएम मोदी- महाकुंभ का संदेश एक...

Mahakumbh: मन की बात में बोले पीएम मोदी- महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश, मेले की विशालता देख मन है मंत्रमुग्ध

पीएम मोदी ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। करीब चार मिनट तक उन्होंने महाकुंभ का जिक्र किया। साथ ही गत दिनों महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के दौरे का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के अंतिम मन की बात कार्यक्रम में महाकुंभ का जिक्र किया। पीएम मोदी में संगम के तट पर लगने वाले महाकुंभ के महात्म्य के बारे में करीब चार मिनट तक बोले। कहा कि महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश का मंत्र सभी लोग आत्मसात करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा की अविरल धारा, न बटे समाज हमारा पर देशवासी चलें।

13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि अगले वर्ष 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ की जबरदस्त तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले वह प्रयागराज गए थे। वहां हेलीकाप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र की विशालता को देखे थे। बोले, दिल प्रसन्न हो गया। विशाल, सुंदर और भव्यता देख मुग्ध हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ की विशेषता इसकी विशालता ही नहीं, बल्कि विविधता भी है। महाकुंभ के आयोजन में करोड़ों लोग शामिल होने जा रहे हैं। लाखों संत होंगे, हजारों परंपराएं, अनेकों अखाड़ों आ रहे हैं, जो अनेकता में एकता का दृश्य दिखेगा, जो पूरे विश्व में कहीं और नहीं। उन्होंने कहा कि यह एकता का महाकुंभ है, जो एकता के मंत्र को सशक्त करेगा। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि महाकुंभ में जाएं तो एकता का संकल्प लेकर ही लौटें। 

डिजिटल कुंभ के बारे में की चर्चा

पीएम मोदी ने महाकुंभ की तैयारी में एआई के प्रयोग का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि विभाजन और विद्वेश की भावना को त्याग कर लौटें। डिजिटल महाकुंभ के बारे में भी उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। कहा कि पहली बार महाकुंभ में एआइ चैटबाट का प्रयोग हो रहा है, जो 11 भारतीय भाषाओं में है, जिस पर टेक्स्ट मैसेज और बोलकर भी महाकुंभ की सभी जानकारी प्राप्त की जा रही है। बताया कि महाकुंभ में एआइ पावर कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो महाकुंभ में बिछ़ड़ने वालों की सहायता करेंगे।

Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments