प्रयागराज। जनपद स्थित एम आर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर के प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ में छात्रों ने प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब व उप प्रधानाचार्य राशीद महमूद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। छात्र वर्ग में 100 मी. सब जूनियर दौड़ में शिवम कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।200 मी. दौड़ में एजाज प्रथम स्थान पर रहे। 400 मी. सीनियर दौड़ में प्रथम स्थान मिथिलेश कुमार,द्वितीय स्थान अनीश,व तृतीय स्थान संजय ने प्राप्त किया,800 जूनियर वर्ग में,शोभित प्रथम स्थान,आदित्य द्वितीय पर रहे। लंबीकूद में अनीस प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में शैलेंद्र कुमार प्रथम स्थान प्राप्त करके विजेता रहे,विजेताओं को प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब, उप प्रधानाचार्य राशीद महमूद ने छात्रों को मेंडल, उपहार देकर कर पुरस्कृत किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के मंच का संचालन अंग्रेजी के शिक्षक मोहम्मद शाहिद ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा शिक्षक मोहम्मद आफताब आलम,भानु प्रताप सिंह, एहतेशाम आलम सिद्दीकी,वीरेंद्र कुमार पांडेय,मो.आसिफ,अब्दुल वहाब अंसारी,मोहम्मद वजी,मोइनुद्दीन,जागेश्वर प्रसाद, आलोक यादव,इरशाद अहमद,रागिनी दुबे, नाजिया सुल्तान,खालिद यासीन,मो.अमीन खान,शमून अहमद आदि मौजूद रहे।

Anveshi India Bureau



