उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के प्रयागराज आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस के प्रांगण में स्वागत किया इस अवसर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से और पत्रकार बंधुओ से इलाहाबाद न्यूज़ रिपोर्टर क्लब (प्रेस क्लब )में भेंट की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय आंग्ल नव वर्ष 2025 की बधाई दी और महाकुंभ की तैयारी को लेकर कहा कि दिव्य भव्य डिजिटल महाकुंभ 2025 , स्वच्छ महाकुंभ सुरक्षित महाकुंभ ग्रीन महाकुंभ नेत्र महाकुंभ, का का आयोजन स्वर्णिम इतिहास बनाएगी इसके लिए डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से समर्पित है और अपना खजाना खोल दिया है उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा महाकुंभ के आमंत्रण को लेकर किया जा रहे बयानबाजी को लेकर कहा कि जो अपने शासनकाल 2013 में महाकुंभ मेले को सुरक्षित नहीं कर पाए जिनकी आज भी कुंभ यात्री आलोचना करते हैं उनको या सवाल नहीं करना चाहिए क्योंकि कुंभ यात्रियों की नजर में अखिलेश यादव स्वयं में एक सवाल है उन्होंने कहा कि 2013 में जब मुख्यमंत्री थे और उनके। चच़्चा मोहम्मद आजम खान कुंभ मेले के प्रभारी थे कई सरकार की अव्यवस्था के कारण लोग यहां दुर्घटना के शिकार हुए जबकि 2019 में जब हमारी डबल इंजन की सरकार रही 24 करोड लोग अर्थ कुंभ मेले में आए किसी को खरोंच तक नहीं आई और अखिलेश यादव की बयान बाजी उनके शासन की नाकामी उजागर करती है उन्होंने संभल में चल रहे विवाद लेकर कहा कि संभल में कोई हिंदू मुस्लिम की लड़ाई नहीं बल्कि सपा के सांसद और सपा के विधायक अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है सरकार सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रही है और संभल के जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से की गई है अखिलेश यादव के द्वारा की पुलिस चौकी के निर्माण पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर की जा रही बयान बाजी सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण से प्रेरित है क्योंकि अखिलेश यादव को कुंदरकी विधानसभा की हार से पता चल गया कि मुस्लिम मतदाता उनके साथ अब नहीं है और अखिलेश यादव जी का 2027 की सत्ताधीस का ख्वाब टूट रहा है उन्होंने आगे कहा कि उप विधानसभा के चुनाव में कुंदरकी विधानसभा की हार से और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह को 145000 वोटो से मिली जीत से बेचैन और परेशान है और फ्रस्ट्रेशन का शिकार है क्योंकि सत्ता पाने का उनका ख्वाब टूटता हुआ दिखाई दे रहा है इसलिए मुस्लिम वोटरों को साधने के चक्कर में बचकाना बयान बाजी कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि सपा अब समाप्त वादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। जितनी नौटंकी करनी हो अखिलेश यादव जी कर लो, लेकिन यूपी अब दंगा मुक्त और भाजपा युक्त है। और 2047 तक सत्ता के इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आओगे और कहा अखिलेश यादव जी अब जान लीजिए पिछड़े, अगड़े, दलित—सभी अब विकास और सुरक्षा के साथ हैं। अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर कहा कि गलत मंशा को लेकर महाकुंभ मेले में आएगा उनकी मंशा पूर्ण नहीं होगी उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकन्ना है उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि महापौर गणेश केसरवानी के प्रयास से बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं राम भक्त अशोक सिंघल जी की दिव्या प्रतिमा स्थापित होगी जो मानव एकात्मकता,सुशासन एवं राम से राष्ट्र की ओर चलने के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा एवं चेतना का केंद्र बनेगा और मार्गदर्शन देगा।
इस अवसर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्रगुप्त, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, गंगा पार अध्यक्ष कविता पटेल यमुना पार जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान, विभवनाथ भारती,कुंज बिहारी मिश्रा,वरुण केसरवानी रवि, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, प्रमोद मोदी ,मनोज कुमार कुशवाहा, रॉबिन साहू, आशीष गुप्ता, अजय अग्रहरि एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एवं प्रेस क्लब में सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



