Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajनॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं गोल्डन हॉक्स की जीत* 

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं गोल्डन हॉक्स की जीत* 

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज नॉर्दन प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 5 – 0 से एवं गोल्डन हॉक्स ने थंडर बोल्ट्स को 4-1 से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किया I प्रथम मैच में नॉर्दन अकादमी के मो० शादाब ने तीन गोल के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की जबकि श्रेष्ठ मौर्या ने दो गोल किये i दूसरे मैच में गोल्डन हॉक्स के मो० अली अंसारी ने चारो गोल किये जबकि पराजित टीम की ओर से रामिश राजा ने गोल मारा I

 

आयोजन सचिव फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान में खेला गए इस मैच से पहले जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं मुक्केबाजी प्रशिक्षक नार्थ सेंट्रल रेलवे, अतुल सिद्दार्थ ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया I

 

 

नॉर्दन अकादमी की ओर से मैच का प्रथम एवं दूसरा गोल आदित्य उपाध्याय के पास पर मो० शादाब ने मारा जबकि तीसरा गोल श्रेष्ठ ने अंश के पास पर किया चौथा गोल शादाब ने एकल प्रयास पर किया एवं अंतिम गोल श्रेष्ठ ने वेदांत के पास पर किया I प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मो० शादाब एवं मो० अली अंसारी को मिला।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments