आज 5 जनवरी पजावा रामलीला कमेटी मैदान अत्तरसुया प्रयागराज के प्रांगण में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी प्रयागराज का जन्मदिन एवं डॉ मुरली मनोहर जोशी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा) एवं कल्याण सिंह (पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) जयंती मनाया गया!
जन्मदिन आयोजन समिति प्रयागराज के मीडिया प्रभारी गोपाल जी मालवीय ने बताया। जन्मदिवस समारोह, आयोजक समिति द्वारा आयोजित जन्मदिवस एवं आशीर्वाद समारोह में श्री प्रयाग धर्म संघ मंडली द्वारा सुंदरकांड के साथ शुरू हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह गौर की उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने विचार रखें। महापौर उमेश चंद गणेश केसरवानी सुंदरकांड का शुभारंभ किया एवं डॉ. मुरली मनोहर जोशी एवं एवं कल्याण सिंह जी द्वारा किए गए कार्यों कार्यों पर चर्चा की ।आयोजन समिति के मुख्य आयोजक गिरी शंकर प्रभाकर शंकर (गिरि बाबा) ने महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को फूलों के गुलदस्ता एवं माला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने इस अवसर पर अपने विचार रखें,आचार्य महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी जाग्रत चेतना गिरि मातृशक्ति अखाड़ा परी हरिद्वार उत्तराखण्ड, किन्नर अखाड़ा संत महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी (टीना मां) जूना अखाड़ा ने महापौर को आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था करीब दस हजार आदमियों ने भोजन कराया गया, इसअवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस अवसर कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी महामंत्री रमेश पासी, राकेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, बृजेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम जी केशरवानी ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, सुभाष चंद्र वैश्य मो.इन्तेसार अहमद (मुन्ना) पूर्व पार्षद, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा।

धन्यवाद ज्ञापन जन्मदिवस समारोह समिति के मुख्य आयोजक वरिष्ठ पूर्व पार्षद गिरि शंकर प्रभाकर (गिरीबाबा) द्वारा हुआ।
Anveshi India Bureau



