Monday, February 16, 2026
spot_img
HomePrayagrajमनुष्य अवगुणों से अपने जीवन का अमृत खो देते हैं ( डॉक्टर...

मनुष्य अवगुणों से अपने जीवन का अमृत खो देते हैं ( डॉक्टर अनिरुद्ध जी महाराज)

मिशन एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल प्रयागराज के द्वारा आयोजित मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में श्री मद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर प्रखर राष्ट्र चिंतक डॉक्टर अनिरुद्ध जी महाराज वृंदावन ने कथा का व्याख्यान करते हुए समुद्र मंथन की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में भी समुद्र मंथन होता है और मनुष्य के अंदर उसके अवगुण ही उसे अमृत से वंचित कर देते हैं क्योंकि वह वासना के विष में फंस जाता है और आगे कहा कि अधर्म का नाश करने के लिए धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया और गेंस और दुर्योधन की अत्याचार के शासन का अंत किया और धर्मराज के स्थापना की और आगे महाराज जी ने वामन अवतार और श्री राम अवतार और उनके चरित्र का वर्णन किया ।

इस अवसर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम साथ मनाया गया और शानदार झांकी की प्रस्तुति की गई ।

 

 

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी और विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा महामंत्री कुंजी बिहारी मिश्र राजू पाठक ने आरती किया।

कथा का संचालन राजेश केसरवानी ने किया

कथा के मुख्य आरती में कुमार नारायण, राजेश केसरवानी, नीरज गुप्ता,प्यारे लाल जायसवाल, अभिलाष केसरवानी,सीता जायसवाल,उषा केसरवानी, कुसुम केसरवानी, प्रीति गुप्ता, शत्रुघ्न जायसवाल आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।

 

  1. Anveshi India Bureau
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments