नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज नॉर्दन प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने गोल्डन हॉक्स को 11 – 0 से रौंदकर पूर्ण अंक प्राप्त किया I नॉर्दन अकादमी के आदित्य उपाधयाय ने छै गोल करते हुए अपनी दुगनी हैट्रिक पूरी की जबकि श्रेष्ठ मौर्या ने तीन गोल, वेदांत त्रिपाठी ने दो गोल किये I
आयोजन सचिव फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान में खेला गए इस मैच नॉर्दन अकादमी की ओर से मैच का प्रथम एवं दूसरा गोल आदित्य उपाध्याय ने मो० शादाब के पास पर मारा जबकि तीसरा गोल श्रेष्ठ ने अंश के पास पर किया चौथा गोल आदित्य ने एकल प्रयास पर किया एवं पांचवा गोल श्रेष्ठ ने वेदांत के पास पर किया i मध्यांतर तक विजेता टीम 5-0 से आगे थी I

खेल के दूसरे हाल्फ में टीम के लिए छठा साठवा एवं अथवा गोल आदित्य उपाध्याय ने किया जबकि नौवा गोल वेदांत ने आदित्य सिंह के पास किया नॉर्दन अकादमी के लिए दसवा एवं ग्यारवा गोल वेदांत त्रिपाठी ने निशांत मिश्रा के क्रॉस पर किया I
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आदित्य उपाध्याय को आयोजन सचिव फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने दिया I
Anveshi India Bureau



