Monday, July 7, 2025
spot_img
HomePrayagrajहरित कुम्भ एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर सेमिनार

हरित कुम्भ एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर सेमिनार

10 जनवरी 2025 को स्पंदन क्लब, रेलगाँव सूबेदारगंज में पर्यावरण विभाग द्वारा हरित कुम्भ एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार सफाई मित्रो एवं अन्य ग्रुप डी स्टाफ में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु आयोजित किया गया था।

इस सेमिनार में रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज से संजीव हाण्डू सीएचडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संजीव हाण्डू ने स्वास्थ्य से सम्बन्धी जानकारी साझा की एवं बीपी एवं शुगर से संबन्धित बहुत महत्वपूर्ण बातें बताई और खानपान एवं दिनचर्या में परिवर्तन लाने हेतु बताया।

 

 

इस कार्यक्रम में शिवाजी कदम, मुख्य पर्यावरण अधिकारी, गौतम जैन एफ़एऐंडसीएओ, मुकेश कुलश्रेष्ठ उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, संतोष वाजपाई, ऋषिराज उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर इत्यादि माजूद थे।

 

 

कार्यक्रम के अंत में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु सभी सफाई मित्रो एवं बागवानी कर्मचारियों को एक-एक स्टेनलेस स्टील थाली प्रदान की गई जो पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि टीम की तरफ से हरित कुम्भ सुनिश्चित करने हेतु रेल विभाग को प्राप्त हुई है। मुख्य पर्यावरण अधिकारी ने सफाई कर्मचारी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी। कार्यक्रम में कुल 200 लोग एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री अखिलेश सिंह SSE, शुभम यादव जेई, सत्यम सिंह सी एच आई, चंद्रशेखर IOW, धीरज जे ई , एन के सिंह इत्यादि की भूमिका रही।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments