प्रयागराज। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज के अरबी विभाग ने अरेबिक कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कलाकार व खानाम आर्ट्स गैलरी की निदेशक, डॉ. ज़ाहेदा ख़ानम ने कैलिग्राफी के महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। बतौर विशिष्ट अतिथि मुसाब आदिल ने कॉलिग्राफी लाइव प्रदर्शन कर छात्राओं को कैलीग्राफी के गुण भी सिखाए कार्यक्रम के पूर्व कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नसेहा उस्मानी ने सांस्कृतिक विरासत कॉलिग्राफी को संरक्षित करने और रचनात्मक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। जो प्रतिभाओं को पोषण देने का अवसर प्रदान करते हैं। सभी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रतियोगिता में इविवि, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एसएमसी, जीएचएस, केंद्रीय विद्यालय, विष्णु भगवान इंटर कॉलेज, यूनिटी पब्लिक स्कूल और हमीदिया इंटर कॉलेज के 42 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
Anveshi India Bureau



