प्रयागराज। संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा द्वारा संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत व उत्तर प्रदेश सर्वांगीण विकास की तरफ अग्रसर है।
पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 2019 के कुंभ में स्वच्छता प्रहरियों का पांव धुलकर सम्मान किया। यूपी में 2 करोड़ 50 लाख सदस्य भाजपा ने बनाए हैं जो संविधान की रक्षा करेंगे।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है। बाबा साहब ने दुनिया का सबसे अच्छा संविधान हमें दिया। पूरा देश और आने वाली पीढ़ियां बाबा साहब के प्रति कृतज्ञ रहेंगी। अवसर की समानता भेदभाव का उन्मूलन संविधान का मूल है। महाकुंभ इसका श्रेष्ठ उदाहरण है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश में सशक्त नेतृत्व है। भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़े रहकर संविधान की रक्षा के लिए खड़ा है।
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए तैयार है। प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों में संविधान गौरव अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। भाजपा ने समाज के हर वर्ग को बराबर सम्मान दिया है।
महापौर गणेश केशरवानी ने कहा कि समता युक्त ममता युक्त समाज के लिए बाबा साहब का पूरा जीवन संघर्षमय रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र व संचालन श्याम हेला ने किया। कार्यक्रम संयोजक अनुज कुशवाहा रहे। इस अवसर पर एम एल सी सुरेंद्र चौधरी, रमेश पासी, देवेश सिंह, आनंद सोनकर, राजेश केसरवानी,राजेश गोंड, संजय गुप्ता, नटवर लाल भारती, अजय हेला, रणजीत सिंह, राकेश भारती, राजेश सोनकर, सावन जोगी, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा, अजय आनंद, अपूर्वा चंद्रा, रोमा भारती, रवि केशरवानी,मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, राजेश केशरवानी , नवाब खान, मो. शरीफ, अनिल केशरवानी, प्रशांत शुक्ला, दीप द्विवेदी, शैलेश पांडेय, राजू पाठक सुमित वैश्य, अवनीश तिवारी, विजय श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में पार्टी व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau