Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajमां दुर्गा जनसेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से महाकुंभ मेले में वितरित...

मां दुर्गा जनसेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से महाकुंभ मेले में वितरित किया गया भोजन प्रसाद व कम्बल

प्रयागराज।महाकुम्भ मेला में हर्षवर्धन मार्ग सेक्टर-18 स्थित माँ दुर्गा जनसेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा पौष पूर्णिमा से प्रतिदिन भोजन प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। 27, जनवरी 2025 को प्रसाद के साथ-साथ कम्बल वितरण किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष लाल देवी त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः बेला में ठण्ड को देखते हुए काढ़ा एवं दोपहर से पूड़ी, खीर, बूँदी दमालू का वितरण किया जा रहा है। मौनी अमावस्या के पर्व पर मेला क्षेत्र के साथ साथ ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय दुर्गा कोठी बाघम्बरी रोड से पेठा, बिस्कुट के साथ श्रद्धालुओं को पेय जल उपलब्ध कराया जायेगा। ट्रस्ट के संरक्षक राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त अवकाश प्राप्त शिक्षक राम रंगीले त्रिपाठी, डॉ प्रभाकर त्रिपाठी, शशांक शेखर त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रभन्जन त्रिपाठी, ई प्राकाम्य त्रिपाठी, एडवोकेट प्रशांत त्रिपाठी, ई प्रवीण त्रिपाठी, प्रकर्ष, प्रज्ञान आदि सेवा भाव से श्रद्धांलुओं की सेवा करते रहें गें। ट्रस्ट द्वारा मेला क्षेत्र में स्वछता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने के प्रति जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता रहेगा।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments