Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomeKumbhउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, राष्ट्र कल्याण...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की

प्रयागराज महाकुंभ में आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई और त्रिवेणी में अर्घ्य अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

संगम तट पर स्नान के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सनातन संस्कृति की जीवंत धारा है। उन्होंने इसे पुनर्जन्म का संकल्प और आध्यात्मिक जागरण का महापर्व बताया।

महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालुओं और साधु-संतों के बीच सम्राट चौधरी ने महाकुंभ की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की महान परंपरा और सनातन धर्म की निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने महाकुंभ की अद्वितीय आध्यात्मिक शक्ति को विश्व के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments