Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहाकुंभ 2025 की स्मारिका का हुआ विमोचन

महाकुंभ 2025 की स्मारिका का हुआ विमोचन

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक ए विनोद ने कहा कि भारत के संविधान में वर्णित इंडिया दैट इज भारत वाक्य के मूल में वास्तविक शब्द भारत है। तात्कालिक कारणों से उस वक्त अंग्रेजी में इंडिया शब्द का उपयोग किया गया। हालांकि लोग इसकी अलग अलग तरीके से व्याख्या करते हैं। मगर भारत अपनी संस्कृति और परंपरा के कारण जाना जाता है। ए विनोद बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की महाकुंभ 2025 पर स्मारिका के विमोचन के अवसर पर प्रयागराज आए थे।अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारतीयता को आगे लाने के अभियान का नेतृत्व करना चाहिए। भारतीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने और विधिक शिक्षा में बदलाव लाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता ने कहा कि विधिक शिक्षा में भारतीय न्याय मीमांसा जैसे विषयों को पढ़ाया जाना आवश्यक है। अभियान के प्रयासों के कारण दिल्ली विश्वविधालय ने अपने विधि के पाठ्यक्रम में मीमांसा को शामिल किया है। पूरे देश में इस प्रकार का पाठ्यक्रम लागू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के काशी प्रांत संयोजक अजय कुमार मिश्रा जय हिन्द ने बताया कि अभियान की ओर से न्यायालयों में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं का प्रयोग बढ़ाने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में कुछ हद तक सफलता भी मिली है। विमोचन कार्यक्रम में कुलवीर सिंह, प्रदीप जैसवार, अमन सिंह बिसेन, अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पवन राव, अनूप मिश्रा, एस पी शुक्ला, सुरेंद्र नाथ मिश्र, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments