Wednesday, July 9, 2025
spot_img
HomePrayagrajनौ देवियां का पूजन कर लिया आशीर्वाद

नौ देवियां का पूजन कर लिया आशीर्वाद

ओम नमः शिवाय गऊघाट प्रयागराज आश्रम में महानवमी पर आज नौ देवियों का विधि-विधान से पूजन कर बड़ी संख्या में शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान जय माता दी के जयकारे लगते रहे।

ओम नमः शिवाय के पूज्य गुरुदेव ने नौ देवियों का नवरात्र में अलग – अलग दिन पूजन से होने वाले महत्व और अक्षय पुण्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे प्राचीन सनातन धर्म है जो आदिकाल से चल रहा है। सनातन धर्म में देवी, देवताओं और महापुरुष के पूजन की परंपरा रही है जो हमारे पूर्वज करते आये है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था जो आदि पुरुष और सनातन धर्म के सबसे प्रमुख आधार स्तम्भ है। पूज्य गुरुदेव ने सभी नौ देवियों का विधि-विधान से पूजन, अर्चन कर हवन किया। विशाल भण्डारा के साथ महानवमी पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments