Monday, July 7, 2025
spot_img
HomePrayagrajजातीय जनगणना पर श्रेय लेने की होड़, कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, राहुल...

जातीय जनगणना पर श्रेय लेने की होड़, कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, राहुल गांधी के प्रति जताया आभार

जातीय जनगणना के फैसले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच श्रेय लेने की भी होड़ शुरू हो गई है। भाजपा इस फैसले को केंद्र सरकार का बड़ा फैसला बताने में जुटी है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस फैसले का राहुल गांधी की जीत बताते हुए धन्यवाद जुलूस निकाला गया।

 

जातीय जनगणना के फैसले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच श्रेय लेने की भी होड़ शुरू हो गई है। भाजपा इस फैसले को केंद्र सरकार का बड़ा फैसला बताने में जुटी है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस फैसले का राहुल गांधी की जीत बताते हुए धन्यवाद जुलूस निकाला गया। जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की ओर से लंबा अभियान चलाया गया। बीते लोकसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा भी बना। इसी बीच केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसे लेकर अब श्रेय लेने की सियासत शुरू हो गई है।

 

 

महापौर गणेश केसरवानी तथा भाजपा के पार्षदों ने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में इसे केंद्र सरकार का बड़ा फैसला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया था। वहीं बृहस्पतिवार को प्रयागराज आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे इंडिया गठबंधन की जीत बताया था। अजय राय का कहना था कि इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाया। इस दबाव में आकर सरकार ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है।

 

 

इसी क्रम में कांग्रेस शहर एवं यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने इसे राहुल गांधी की जीत बताते हुए शुक्रवार को धन्यवाद जुलूस निकाला गया। जुलूस सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान उन्हाेंने नारे लगाए कि राहुल गांधी की नीतियों पर केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है।

 

शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि इससे सभी जातीयों की सही संख्या के साथ सामाजिक व आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े भी सामने आ जाएंगे। इससे उनके कल्याण के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। जुलूस में मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद आदि शामिल रहे। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, विनय पांडेय आदि ने भी इसे राहुल गांधी की बताते हुए आभार प्रकट किया।

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments