पुनश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया। प्रदर्शनी सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में लगाई गई है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी में उल्लिखित तथ्यों के माध्यम से पता चलता है कि देवी अहिल्याबाई के जीवन में कितनी घोर विपत्तियां आई लेकिन वे विचलित नहीं हुईं और पूरी ताकत से अपने पारिवारिक जीवन के संकटों से उबरते हुए राज्य की शासन व्यवस्था की कमान संभाली। आक्रांताओं से मुकाबला किया और पूरे भारत में जीर्ण शीर्ण क्षत विक्षत मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। मंदिरों का मातृ शक्ति के रूप में लोकमता अहिल्याबाई युगों तक पूज्यनीय रहेंगी
स्मृति अभियान को लेकर समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि प्रदर्शनी का अवलोकन करें। समाज को अहिल्याबाई की जीवनी से परिचित कराएं। संगठन द्वारा चलाए जा रहे स्मृति अभियान के बारे में जनता को बताएं।
बयान वीर हैं अखिलेश 2047 तक समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मीडिया से औपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव बयान वीर हैं। 2014 से उनकी बयान वीरता देख रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने जनता से झूठ बोलकर की संविधान खत्म कर दिया जाएगा थोड़ी आंशिक बढ़त भले ले ली लेकिन उसके बाद समाजवादी पार्टी फिर चारों खाने चित्त है और 2047 तक समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है और 2027 में सपा का कहीं अता पता नहीं चलेगा। सपा बसपा कांग्रेस चाहे अलग अलग लड़ें या एक साथ 2047 तक भाजपा सरकार रहेगी।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडेय, आशीष गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, वंदना सिंह, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau