Saturday, September 13, 2025
spot_img
HomePrayagrajपुरी, उड़ीसा में प्रयागराज की ओर से नाटक " चाणक्य " का...

पुरी, उड़ीसा में प्रयागराज की ओर से नाटक ” चाणक्य ” का प्रभावशाली मंचन हुआ

प्रयागराज। निखिला उत्कल कला निकेतन, पुरी, उड़ीसा द्वारा आयोजित स्टार कल्चरल फेस्टिवल में माध्यम संस्थान, प्रयागराज की ओर से नाटक चाणक्य का प्रभावशाली मंचन अन्नपूर्णा प्रेक्षागृह, पुरी में रविवार 25 मई 2025 को किया गया। आलेख – राहुल सेन व सुधीर सिन्हा,निर्देशन डॉ विनय श्रीवास्तव ने किया।

मुख्य अतिथि श्री रवि नारायण भंज,(DSPO), पुरी सदर, श्रीमती साईं लक्ष्मी गिरी और श्री विशंभर साहू(निर्णायक मंडल ).के हाथों सम्मानित।

नाटक चाणक्य में चाणक्य का जीवन उस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आता है जब मगध के नंद वंश के शासक धनानंद उन्हें अपमानित करता है। यह घटना चाणक्य को नंद वंश को उखाड़ फेंकने और एक नए शक्तिशाली साम्राज्य की स्थापना करने के लिए प्रेरित करती है। वो चंद्रगुप्त मौर्य नामक एक युवा और महत्वाकांक्षी व्यक्ति को प्रशिक्षित कर उसे एक शक्तिशाली सेना बनाने में मदद करते हैं। अपनी कूटनीति और राजनीतिक कौशल के बल पर, चाणक्य विभिन्न राज्यों को एकजुट करते हैं। नंद वंश के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व कर अंततः चंद्रगुप्त मौर्य नंद वंश को पराजित कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना करते हैं। इन्हीं घटनाक्रमों को व्यक्त कराता है नाटक चाणक्य। नाटक में चाणक्य की भूमिका में – राहुल सेन, धनानंद – सुधीर सिन्हा, चंद्रगुप्त (बालक ) – ओम श्रीवास्तव, चंद्रगुप्त (युवा) – देवव्रत कुशवाहा ने बेहतरीन अभिनय किया। संगीत संचालन – रिभू श्रीवास्तव, प्रकाश – विनय श्रीवास्तव, मंच – अनूप, देवव्रत, चंकी, विपिन, सामग्री – ओम श्रीवास्तव, वेशभूषा – अंशु श्रीवास्तव, रूप सज्जा – श्रद्धा श्रीवास्तव, मंच प्रभारी – सुधीर सिन्हा, प्रस्तुति सहयोग – दिव्या शुक्ला, अविनाश कुमार, पूर्वाभ्यास प्रभारी – वन्दना राठौर, प्रस्तुति – डॉ अशोक कुमार शुक्ल रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments