Saturday, September 13, 2025
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : प्रयागराज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में...

Prayagraj News : प्रयागराज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में करीब एक मीटर बढ़ा यमुना का जलस्तर

यमुना उफान पर है तो गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को यमुना का जलस्तर 78 मीटर के पार हो गया।

यमुना उफान पर है तो गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को यमुना का जलस्तर 78 मीटर के पार हो गया। यमुना में अब भी प्रतिघंटे दो सेमी से भी अधिक रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

विगत दिनों की तुलना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम भी तेज हुआ है। मंगलवार को 24 घंटे में फाफामऊ में कुल पांच सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं बुधवार को एक सेमी प्रतिघंटे की दर से वृद्धि दर्ज की गई। गंगा और यमुना के संगम स्थल के बाद छतनाग में भी तीन सेमी प्रतिघंटे की दर से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर 78 मीटर को पार कर गया। यानि दोनों नदियों का पानी कछारी इलाके की बस्तियों के और करीब पहुंच गया है। दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। ऐसे में बाढ़ की आशंका बन गई है।

 

 

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments