Prayagraj News : प्रेमी जोड़े ने शनिवार को नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे प्रेमी जोड़ा नए पुल पर पहुंचा। कुछ देर बातचीत की। इसके बाद एक दूसरे का हाथ पकड़कर उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ओर गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं।
Prayagraj New Yamuna Bridge : नए यमुना पुल से शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर जल पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से बताया कि दोनों ने पहले पुल पर पहुंचकर कुछ देर बातचीत की। फिर एक दूसरे का हाथ थामकर यमुना में कूद गए। यह देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शोरगुल होने पर पुलिस पहुंच गई।
नदी में कूदने की आवाज सुनकर नीचे तैनात जल पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस को पानी में उतराया एक बैग मिला, जिसमें कुछ कपड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बैग उन्हीं दोनों में से किसी एक का है। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कीडगंज पुलिस बैग और कपड़े के माध्यम से दोनों की पहचान कराने में जुटी है।
Courtsy amarujala