श्री राम मंदिर प्रांगण में बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव जी का भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर संयोजक राहुल सिंह आजाद ने पूर्ण विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन एवं महा आरती किया और भगवान बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव जी का भोग लगाया और 51 ब्राह्मणों को भोजन कराने के पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया ।
संचालन अजीत सिंह ने किया इस अवसर राजेश केसरवानी, संजीव सिंह,अतुल खन्ना, दाऊदयाल गुप्ता, सतीश चंद्र केसरवानी,सुमित वैश्य, प्रीति रावत, पार्षद कुसुम लता गुप्ता,नेम यादव, अजय अग्रहरि, धीरज केसरवानी, मांसू अब्बास, कमलेश केसरवानी, विनायक केसरवानी सहित हजारों भक्त गण रहे।
Anveshi India Bureau



