Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी प्रयागराज ने बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की...

जिलाधिकारी प्रयागराज ने बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की

प्रयागराज के नव नियुक्त तेजतराॅर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ के सम्बंध में बैठक करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों के नोडल अधिकारियों को वहां पर खाना, पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। सभी उपजिलाधिकारियों एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम को बाढ़ राहत केन्द्रों में सफाई कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुए साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इसी तरह से उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल टॉयलेट की साफ-सफाई व सॅक्सन मशीन से नियमित अंतराल पर खाली कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक दवाईयों सहित चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था निरंरत बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी से बाढ़ राहत केन्द्रों में भोजन, पानी की आपूर्ति समय से कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर शिफ्टवार स्थायी रूप से अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के लिए भूसा-चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए ऐसे लोग जो बाढ़ राहत केन्द्र में नहीं आ रहे है, की जानकारी लेते हुए उन्हें फूड पैकेट व पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित गांवों में जहां पर सम्पर्क कट गया है और विस्थापन नहीं हुआ है, वहां पर सूखा राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी बाढ़ राहत शिविरों पर 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अपर जिलाधिकारीगण एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीण उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments