Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajमुख्य तलत महमूद ने गैलरी में टंगी पेंटिंग उतार प्रदर्शनी के समापन...

मुख्य तलत महमूद ने गैलरी में टंगी पेंटिंग उतार प्रदर्शनी के समापन की रस्म किया अदा

प्रयागराज। गैलरी में लगी पेंटिंग्स भले ही हट गईं हैं, लेकिन इसका असर लोगों के दिलों में बाकी रहेगा। आस्था को यह कामयाबी दृढ़ संकल्प, लगन, निरंतर अभ्यास और आत्म-अनुशासन से मिली है।

यह बातें मुख्य अतिथि रहे आस्था के कला गुरु तलत महमूद ने एनसीजेडसीसी गांधी आर्ट गैलरी में अपनी शिष्या की 6 दिवसीय एकल प्रदर्शनी ‘एक्जीबिट एक्सप्रेस’ के समापन समारोह के मौके पर कहीं।

इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि तलत महमूद ने गैलरी में टंगी पेंटिंग उतार कर प्रदर्शनी के समापन की रस्म अदा किया।

विशिष्ट अतिथि जाहेदा खानम एवं वरिष्ठ कलाकार कसीम फारूकी, राजेंद्र भारती ने चित्रों की जमकर तारीफ किया।

इस मौके पर देवजीत, ज़फ़र इकबाल, उज़मा फारूकी, पंकजा ठाकुर, पिता पवन यादव, माता रंजीता बोस, डीआर बोस, नानी संध्या बोस, आद्याश्री, इरम फातिमा एवं अहमद अरहम सहित अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments