प्रयागराज। उत्थान शम्भूनाथ इन्स्टीट्यूशन्स में शोध एवं विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संस्थान की सभी शिक्षा संस्थाओं के पदाधिकारी, निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। समारोह में इन्जीनियरिंग, मैनेजमेन्ट, लॉ, फार्मेसी, एजुकेशन एवं हेल्थ केयर नर्सिंग क्षेत्र में कार्यरत 40 शोधार्थी शिक्षकों ने अपने रिसर्च पेपर, पेटेन्ट और प्रकाशित पुस्तकों की संक्षिप्त जानकारी साझा की। उनकी प्रस्तुति में ज्ञान-विज्ञान के संवर्धन विस्तार के साथ-साथ कैंसर, मनोविकार, घरेलू हिंसा, जी० एस० टी० एवं इन्वेस्टमेंट आदि स्वास्थ्य सम्बन्धी, सामाजिक, आर्थिक समकालीन समस्याओं के समाधान का विकल्प भी देखने समझने को मिला।
संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी ने शोध एंव विकास के लिए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी ने शोधरत शिक्षकों के अप्रतिम योगदान के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की और यथोचित उपहार से सम्मानित किया। कार्यकम का संचालन करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डा० आर० के० सिंह ने शिक्षकों से अपने योगदान में दोगुना वृद्धि करने का अनुरोध-आव्हान किया। निदेशक (शोध एंव विकास) प्रो० जे०पी० मिश्रा नें सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।






Anveshi India Bureau



