Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajएनयूजे आई प्रयागराज ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा 

एनयूजे आई प्रयागराज ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा 

नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट प्रयागराज (एनयूजे) जिला इकाई के संरक्षक पवन द्विवेदी, परवेज आलम तथा जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एनयूजे आई प्रयागराज का प्रतिनिधी मंडल जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा से मिलकर मुख्यमंत्री उतर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन आज सौंपा ।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग किया कि नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार अनुपम चौहान तथा उनकी पत्नी पर बीते 20 अगस्त को रात्रि 10.45 पर लखनऊ के गोमती नगर मे बेब पिक्चर हाल के पास अराजक तत्वो ने जानलेवा हमला कर दिया, जब वह अपनी बीमार पत्नी का एमआरआई कराकर घर वापस लौट रहे थे। अनुपम चौहान ने एफआईआर कराने की बात कही तो मुंशी पुलिया चौकी पर तैनात पुलिस कमिॅयो ने समझौता कराने के लिए दबाव बनाने लगे।

 

एनयूजे प्रयागराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि हमलावारो की शीघ्र गिरफ्तारी हो और पुलिसकर्मियो की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालो प्रतिनिधी मंडल मे पवन दिवेदी परवेज आलम कुन्दन श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव अखिलेश शुक्ला मनीष दिवेदी आयुष श्रीवास्तव कुलदीप सिंह रामबाबू मो0 शकील खान गौरव त्रिपाठी जीतेद्रं सिंह शिव पान्डेय अमित श्रीवास्तव भाल चद्रं पान्डेय शिव जी मालवीय मनोज कुमार देवेद्रं शुक्ला संजय निषाद बिहारी प्रताप यादव डाॅ सुधाकर त्रिपाठी आदि लोग थे

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments