महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से जुलाई 2025 माह के लिए चयनित कुल 10 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में पन्ने लाल, ट्रैक मेन्टेनर-III, कानपुर, प्रयागराज मण्डल भूपत प्रसाद, ट्रैकमैन-I, बांदा, झाँसी मण्डल स्वतंत्र, ट्रैकमैन-IV, ग्वालियर/झाँसी मण्डल उत्तम सिंह, टेक्नीशियन-II, आगरा छावनी/आगरा मण्डल महेश कुमार, प्वाइण्टसमैन, आगरा छावनी/आगरा मण्डल सुरेश चन्द, स्टेशन मास्टर, आगरा छावनी/आगरा मण्डल वीरेन्द्र कुमार, ट्रेन मैनेजर, प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल जय नारायण कुमार, ट्रेन मैनेजर/टूण्डला/प्रयागराज मण्डल ब्रज भूषण तिवारी, स्टेशन मास्टर/लिंक जं./ प्रयागराज मण्डल धीरज कुमार, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर-गुड्स/वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी/झाँसी मण्डल शामिल हैं।धीरज कुमार, वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर/झाँसी/झाँसी मण्डल को जुलाई 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी* के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धीरज कुमार ने दिनांक 15.07.2025 को गाड़ी संख्या BVH Goods में कार्य के दौरान ग्वालियर होम सिग्नल के पास बाहर की ओर झांक कर देखने पर पाया कि एक वैगन से कार्टून बाहर की तरफ निकला हुआ था। इन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए वॉकी-टॉकी के माध्यम से उपरोक्त घटना के विषय में लोको पायलट एवं डिप्टी एस.एस. ग्वालियर को सूचित किया एवं गाड़ी को थ्रू सिग्नल पर खड़ा कराया गया। जांच उपरांत पाया गया कि ब्रेकवान से 15वीं गाड़ी से हैवी मशीनरी पार्ट बाहर निकला है, जिसे क्रेन का उपयोग करके सुरक्षित करवाया गया। इस प्रकार इनकी सतर्कतापूर्वक कार्यवाही से संभावित दुर्घटना को रोका जा सका।
Anveshi India Bureau



