आशुतोष मेमोरियल स्कूल धनैचा- मलखानपुर में आज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिता कराई गई-इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर जेo पीoएनo मिश्र ने कहा कि मेजर ध्यानचंद एक महान हॉकी खिलाड़ी थे जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था, वह अपनी अद्भुत हॉकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते।उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत सरकार ने उनके नाम पर खेल रत्न पुरस्कार की शुरु की l मेजर ध्यानचंद की विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है और उनके नाम पर कई पुरस्कार और सम्मान दिए जाते हैं l इस अवसर पर अलग-अलग खेलों में बच्चों ने प्रतिभाग कर बहुत ही आनंद उठाया और जीती हुई टीम को पुरस्कृत भी किया गया l

विद्यालय के सभी अध्यापक एव खेल प्रशिक्षक श्री कमलेश सिंह ने सभी आयोजन को संपन्न कराया l
Anveshi India Bureau



