प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के भैया /बहनों ने प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के मार्गदर्शन में माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज खरकौनी नैनी में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान एवं संस्कृति ज्ञान मेले में लगभग सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा l भैया बहनों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने वंदना सभा में सभी को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया l
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में संकुल के आठ विद्यालयों के कुल 245 भैया/ बहनों ने भाग लिया था l समस्त विजेता भैया/ बहनों को 15, 16 एवं 17 सितंबर को सोनभद्र के सरास्वती विद्या मंदिर खड़िया में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है l
प्रतियोगिता में रानी रेवती देवी के सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त विजयी भैया/ बहनों के परिणाम इस प्रकार रहे-
*सांस्कृतिक प्रश्न मंच*
बाल वर्ग- आस्था शुक्ला, अन्वी पटेल पीयूष गुप्ता
किशोर वर्ग- शांतम पाण्डेय, अन्य यादव, विदुषी चौधरी
तरुण वर्ग- आयुषी सिंह, अंजली यादव, सिमरन शर्मा
*कथा कथन*
शिशु वर्ग- शुभी पाण्डेय
बाल वर्ग -सृष्टि पाण्डेय
*आशु भाषण*
किशोर वर्ग- अभिषेक गिरी
*वैदिक गणित प्रश्न मंच*
शिशु वर्ग – अनंत ,सतीश पटेल ,प्रज्ञा वर्मा
बाल -वर्ग- शिखर, अश्विन , ऋषि
किशोर वर्ग- विपिन सिंह, प्रभात कुमार, अर्पित वर्मा
तरुण वर्ग – मिथिलेश यादव, विनीत यादव ,भोजराज
*वैदिक गणित पत्र प्रस्तुति*
बाल वर्ग- स्वर्णा श्रीवास्तव
किशोर वर्ग- आकाश सिंह
*वैदिक गणित प्रयोग*
शिशु वर्ग- अर्पित यादव
तरुण वर्ग- ऐश्वर्य सिंह
*वैदिक गणित प्रदर्श*
शिशु वर्ग – वैष्णवी
बाल वर्ग- अनंत द्विवेदी, प्रभात सिंह कुशवाहा
किशोर वर्ग- अथर्व पाटिल,अश्विन चौधरी,श्रेयस जयसवाल तरुण वर्ग -आयुष यादव, प्रवीण पटेल, प्रखर पाण्डेय उक्त प्रतियोगिताओं में बच्चों की तैयारी करवाने वाले आचार्यों दिनेश कुमार शुक्ल,अभिषेक शर्मा, सत्य प्रकाश पाण्डेय ,अजीत सिंह, आनंद सिंह, रविंद्र द्विवेदी एवं जितेंद्र तिवारी को भी प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने सम्मानित किया l
Anveshi India Bureau