प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं कामतानाथ सेवार्थ संस्था के द्वारा आयोजित दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का सांसद प्रवीण पटेल एवं महापौर गणेश केसरवानी ने अवलोकन करते हुए दिव्यांग बच्चों की कौशल द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को देखा।
और कहा कि 2014 के पहले दिव्यांग भाई बहनों को विकलांग शब्द से जाना जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग शब्द से जोड़ा और दिव्यांग भाई बहनों को समाज में सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिया और उनकी कौशल के अनुरूप कार्यों की कुशलता को एक नई ऊंचाई दी जिसके कारण दिव्यांग जनों को सामाजिक कौशल की पहचान बनी है और कहा कि आज केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांग भाई बहनों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं को और उनकी पेंशन को बढ़ाने का कार्य किया है और आज के आधुनिक युग में इलेक्ट्रिक मोटर बाइक ट्राई साइकिल, एवं उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक उपकरण पूरे देश के अंदर वितरित किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश जिसमें अव्वल है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की धरती पर सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता प्रहरियों का पांव पाखरा तो दिव्यांग जनो को आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए जो सामाजिक क्रांति की एक नई धारा का परिवर्तन है।

इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक कामतानाथ सेवार्थ संस्था के अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों के द्वारा माननीय महापौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जो आज समाप्त हो गया है
इस अवसर आनंद जायसवाल अनिकेत जायसवाल राजेश केसरवानी ,गिरजेश मिश्रा ,राजू पाठक,सतीश चंद्र प्रजापति ,अभिषेक जायसवाल ,नाटेश्वर ,राजीव, धनंजय सिंह, रॉबिन साहू, विकास बाबू जायसवाल ,शत्रुघ्न जायसवाल, प्रीति पटेल, अलका जायसवाल, आदि मौजूद रहे।



