Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajभारत विकास परिषद् मंगलम् द्वारा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन।

भारत विकास परिषद् मंगलम् द्वारा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन।

आज भारत विकास परिषद् मंगलम् प्रयागराज द्वारा सेण्ट्रल जेल नैनी के सामने खरकौनी रोड, माधवपुर स्थित *सरस्वती विद्या मन्दिर माधव ज्ञान केन्द्र* में एक वृहद (मेगा) एनीमिया/हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किया गया l जिसमें 243 से अधिक छात्राओं की हीमोग्लोबिन/एनीमिया जांच की गई l जिसमें 40 छात्रायें एनेमिक पाई गईं। जांच में सम्मिलित सभी छात्राओं विशेषतया एनेमिक छात्राओं को मनीष सिंह प्रान्तीय संयोजक सेवा की ओर से पर्याप्त मात्रा में दवाइयाँ प्रदान की गईं। संरक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि परिषद द्वारा समय समय पर स्कूलों में जाकर बच्चियों की मेडिकल जांच की जाती है l और उचित संसाधन उपलब्ध कराया जाता है l कार्यक्रम का संयोजन सुनील श्रीवास्तव गजेंद्र श्रीवास्तव और सिद्धार्थ प्रान्तीय महासचिव अमित श्याम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार मिश्र ने किया l आयुष्मान पैथोलॉजी के डा. अंशुमान प्रजापति तथा उनके सहयोगियों की भी प्रशंसनीय भूमिका रही l मुख्य रूप से उपस्थित शिवनन्दन गुप्ता, अरुण जायसवाल, संरक्षक नागेंद्र सिंह , आर एस सिंह, अमित श्याम, रश्मि शुक्ला, वीपी गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments