Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : पटाखा कारोबारी कादिर व उसके दो भतीजों पर 25-25 हजार...

Prayagraj : पटाखा कारोबारी कादिर व उसके दो भतीजों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

शहर के पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर को भगोड़ा घोषित कर दिया है। शाहगंज थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया।

पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर व उसके भतीजे कासिफ और आदिल पर पुलिस ने ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही इन सभी के घरों में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को 82 की कार्रवाई कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर बाकायदा डुगडुगी बजवाते हुए मुनादी कराई और मोहल्ले में एलान किया कि कादिर अब भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

शाहगंज समेत अन्य कई थानों में उक्त लोगों पर एफआईआर दर्ज हैं। आरोप है कि इन लोगों ने प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से ठगी की है। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले में 25 सितंबर को भी एक एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, अदालत ने पहले ही कादिर की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था लेकिन उसके फरार रहने पर अब न्यायालय की अनुमति से धारा 82 की नोटिस जारी कराई गई है। छह नवंबर 2025 की अगली तारीख तय की गई है। अगर तब तक अभियुक्त अदालत में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
12 सितंबर को एक को भेजा था जेल

 

प्री-चार्ज पे कंपनी में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के आरोप में शाहगंज पुलिस ने 12 सितंबर को गढीसराय हमामगली निवासी आरोपी मोहम्मद आसिफ को एयरपोर्ट गेट के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही पुलिस फरार अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दी थी। वहीं, अब शाहगंज पुलिस ने फरार तीन अभियुक्तों के घरों पर कार्रवाई कर वीडियोग्राफी भी कराई है।

मोहम्मद कादिर समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही 82 की कार्रवाई कर कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। – मनीष शांडिल्य, डीसीपी, नगर

 

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments