Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज की अन्वी वर्मा ने इंडिया बिगेस्ट टीवी सीरियल डांस प्रतियोगिता में...

प्रयागराज की अन्वी वर्मा ने इंडिया बिगेस्ट टीवी सीरियल डांस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया

देश के सबसे बड़े इंडिया बिगेस्ट टीवी सीरियल रियलिटी शो सीजन 7 के जयपुर में हुए डांस ग्रुप की प्रतियोगिता में प्रयागराज की अन्वी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त करने पर भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी।

 

भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि अन्वी वर्मा भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री गणेश वर्मा की बेटी है और इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 95 लोगों ने प्रतिभाग किया था प्रथम स्थान वर्तिका सिंह और दूसरा स्थान इशिका मुखर्जी और तीसरा स्थान अन्वी वर्मा को प्राप्त हुआ और उन्हें अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस की तरफ से शो के ऑर्गेनाइजर आकाश मित्तल ने पुरस्कृत किया है।

महापौर गणेश केसरवानी,भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अन्वी वर्मा ने नृत्य कला के क्षेत्र में त्रिपुरा स्थान प्राप्त करके प्रयागराज का नाम रोशन किया है उन्हें मै बधाई देता हूं।

बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी रवि रमेश पासी, देवेश सिंह,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक,गिरजेश मिश्रा,राघवेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव,आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments