11 अकेटूबर को थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला इस्माइलगंज में गोकुल गुप्ता पुत्र स्व0 मेवालाल गुप्ता के मकान में अभियुक्त वसीम अहमद पुत्र स्व0 मो0 शमीम निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज कस्बा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दो कमरे किराये पर लेकर आतिशबाजी/पटाखा के विक्रय हेतु भंडारण करने की सूचना पर थाना फूलपुर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दाबिश देकर अभियुक्त वसीम अहमद उपरोक्त को अवैध पटाखा/आतिशबाजी व शोरा, बारूद एवं 03 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-11.10.2025 को अभियुक्त वसीम अहमद पुत्र स्व0 मो0 शमीम निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज कस्बा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहल्ला इस्माइलगंज से 29 बोरी व कार्टून में कुल 552.4 कि0ग्रा0 अवैध आतिशबाजी/पटाखा व शोरा, बारूद एवं 03 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-452/2025 धारा-288 भा0न्या0सं0, 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम व धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि आगामी दीपावली त्यौहार की दृष्टिगत उसके द्वारा किराये पर कमरा लेकर अवैध पटाखे/आतिशबाजी सस्ते दाम पर खरीद कर भण्डारण किया जा रहा था, जिसे चोरी छिपे बेचा जाता था और बेच कर प्राप्त रूपयो से अपना खर्च व शौक पूरा किया जाता था।
अहमद पुत्र स्व0 मो0 शमीम निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज कस्बा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-452/2025 धारा-288 भा0न्या0सं0, 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम व धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
* 29 बोरी व कार्टून में कुल 552.4 कि0ग्रा0 अवैध आतिशबाजी/पटाखा ।
* शोरा व बारूद (शोरा व बारूद जोकि अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत वजन नहीं किया जा सका, जन सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर कमरा सील किया गया)
* 03 अवैध देशी बम
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 उमेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 सौरभ शुक्ला, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 मुन्ना लाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि रामानुज सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. हे0का0 चालक राम इकबाल, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज
7. हे0का0 रविन्द्र यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
10. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
11. हे0का0 रबीश चन्द्र, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
12. हे0का0 अंगद गिरी, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
13. हे0का0 राजेश यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
14. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
15. का0 पियूष पंकज चौहान, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
16. का0 समीर प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
17. का0 सौरभ यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
18. का0 अवनीश यादव,एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
19. का0 राहुल यादव, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
20. का0 अमित मिश्रा, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
21. का0 श्रीष कुमार मिश्रा, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
22. का0 संजय यादव, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
23. का0 अविनाश चन्द्र, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
24. का0 संदीप पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
25. म0का0 प्रियंका पाल, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
Anveshi India Bureau



