Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagraj69वीं सोरांव तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 सकुशल सम्पन्न

69वीं सोरांव तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 सकुशल सम्पन्न

सोरांव तहसील के तत्वावधान में आयोजित 69वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता – 2025 का दो दिवसीय कार्यक्रम आज अपने गरिमामय समापन समारोह के साथ बेनी माधव सिंह पी.जी. कॉलेज, माधव नगर, बिगहियां, प्रयागराज के क्रीड़ा मैदान पर सम्पन्न हुआ।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कृपा राम मिश्र (अध्यक्ष, प्रबन्ध समिति – बी.बी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रयागराज) द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरिहर प्रसाद मिश्र (ग्राम प्रधान – आदमपुर एवं पूर्व प्राचार्य, श्री महावीर संस्कृत महाविद्यालय, कमलानगर, प्रयागराज) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

 

प्रतियोगिता के संरक्षक अली अहमद खान (क्रीड़ाध्यक्ष – के.वी.एम. इंटर कॉलेज, कमलानगर, प्रयागराज) रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1000 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर समाज में क्रीड़ा संस्कार की गहरी छाप छोड़ी है।

 

गरिमामयी उपस्थिति में राजेश सरोज (सचिव – तहसील क्रीड़ा समिति, सोरांव), धर्मेन्द्र गोपाल सिंह (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी – बेनी माधव सिंह पी.जी. कॉलेज), तथा हसबीन अहमद (क्रीड़ाध्यक्ष – हनुमत दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज इस्माइलगंज एवं एन.आई.एस. क्रिकेट कोच, प्रदेशीय चयनकर्ता) सहित अनेक शिक्षाविद् एवं क्रीड़ाधिकारी सम्मिलित रहे।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सभी स्पर्धाएँ पूर्ण अनुशासन, उत्साह और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुईं। बिना किसी विवाद के प्रतियोगिता का समापन होना आयोजन समिति के समर्पण और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

 

ओवरऑल चैंपियन –

बालक वर्ग – रामेश्वर प्रताप इंटर कॉलेज

बालिका वर्ग – आदर्श इंटर कॉलेज

वर्गवार परिणाम सारणी

 

*अंडर–14 (बालक वर्ग)*

प्रथम स्थान आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज

द्वितीय स्थान गाजीदीन महादेव उ.मा.वि.

तृतीय स्थान के.वी.एम. इंटर कॉलेज

 

*अंडर–17 (बालक वर्ग)*

प्रथम स्थान रामेश्वर प्रताप इंटर कॉलेज

द्वितीय स्थान कड़े दीन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज

तृतीय स्थान आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज

 

*अंडर–19 (बालक वर्ग)*

प्रथम स्थान रामेश्वर प्रताप इंटर कॉलेज

द्वितीय स्थान आई.के.एम. इंटर कॉलेज

तृतीय स्थान एम.डी. इंटर कॉलेज

 

*अंडर–14 (बालिका वर्ग)*

प्रथम स्थान आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज

द्वितीय स्थान बेसिक विद्यालय टीम

तृतीय स्थान गाजीदीन महादेव उ.मा.वि.

 

*अंडर–17 (बालिका वर्ग)*

प्रथम स्थान आदर्श इंटर कॉलेज

द्वितीय स्थान विक्रमादित्य इंटर कॉलेज

तृतीय स्थान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज

 

*अंडर–19 (बालिका वर्ग)*

 

प्रथम स्थान आदर्श इंटर कॉलेज

द्वितीय स्थान विक्रमादित्य सिंह इंटर कॉलेज

तृतीय स्थान रामेश्वर प्रताप इंटर कॉलेज

समारोह में सभी अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। निर्णायकों एवं ऑफिशियल्स को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेता टीमों को ट्रॉफी तथा प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

 

सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे आगामी जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसका आयोजन 17-18 अक्टूबर 2025, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में सम्पन्न होगा, में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सोरांव तहसील का नाम गौरवान्वित करें।

आयोजन सचिव विनोद कुमार पटेल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि संयोजक / प्रधानाचार्या श्रीमती उषा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रियांशु विश्वकर्मा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

 

समारोह का समापन राष्ट्रगान, संभागीय ध्वज अवरोहण एवं अध्यक्ष कृपा राम मिश्र की समापन घोषणा के साथ हुआ।

 

यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा का मंच सिद्ध हुई, बल्कि इसने विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास की भावना को भी सुदृढ़ किया।

सोरांव तहसील के इस अनुकरणीय आयोजन ने सिद्ध किया कि सच्ची जीत पदक की नहीं, बल्कि प्रयास की होती है।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments