Friday, January 23, 2026
spot_img
HomePrayagrajमाघ मेले में पुलिस लाइन के लिए किया गया भूमि पूजन, महंत...

माघ मेले में पुलिस लाइन के लिए किया गया भूमि पूजन, महंत बलवीर गिरि ने किया पूजन

गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर माघ मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन के लिए भूमि का पूजन किया गया। महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।

संगम की रेती पर माघ मेले की तैयारियों का श्री गणेश सोमवार कर कर दिया गया। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की ओर से माघ मेले में पुलिस लाइन के लिए भूमि पूजन किया गया। श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि का पूजन किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. अजय पाल सिंह समेत तमाम अधिकारी और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे
गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर पौष पूर्णिमा तीन जनवरी शनिवार से माघ मेले का शुभारंभ होगा। 15 जनवरी बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, 18 जनवरी रविवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व होगा। इसी तरह 23 जनवरी शुक्रवार को वसंत पंचमी, पहली फरवरी रविवार को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी रविवार महाशिवरात्रि पर डुबकी लगेगी। माघ मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं। भूमि को समतल करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा गंगा पर पीपा पुल बनाने, पेयजल पाइप लाइन और विद्युत व्यवस्था के लिए खंभों को लगाने का कार्य भी चल रहा है।

 

माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां
पौष पूर्णिमा – 3 जनवरी 2026, शनिवार

मकर संक्रांति – 15 जनवरी 2026, गुरुवार

मौनी अमावस्या – 18 जनवरी 2026, रविवार

बसंत पंचमी – 23 जनवरी 2026, शुक्रवार

माघी पूर्णिमा – 1 फरवरी 2026, रविवार

महाशिवरात्रि – 15 फरवरी 2026, रविवार

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments