Friday, November 21, 2025
spot_img
HomePrayagrajथाना पूरामुफ्ती एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा ‘मिशन शक्ति...

थाना पूरामुफ्ती एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान

पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त नगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत थाना पूरामुफ्ती में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट अधिकारियों की टीम द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं/बालिकाओं से उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

टीम द्वारा छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया—

वूमेन पावर लाइन – 1090

आपातकालीन सेवा यूपी – 112

चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

स्वास्थ्य सेवा – 102

एंबुलेंस सेवा – 108

साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

साथ ही छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, एंटी-रोमियो स्क्वाड की भूमिका, तथा आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रश्मी निर्मल, थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज, का० शैलजा, थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज,  का० सविता पाल, थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज , का० अनुज कुमार, थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज,  का० कृष्ण कुमार गिरि, थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज रहे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments