खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित युनिटी मार्च गुजरात यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा महानगर प्रयागराज, यमुना पार एवं गंगा पार जिला के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वंदे भारत एक्सप्रेस से
प्रयागराज जंक्शन से रवाना हुए।
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को टीका चंदन लगाकर और हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
इस यात्रा से युवाओं को सरदार पटेल जी के जीवन चरित्र का दर्शन कर राष्ट्र की एकता के लिए
प्रेरित करेंगी।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री योगेश्वर शुक्ला के संयोजन में 16 जिले से 32 युवा प्रतिनिधि गुजरात के लिए रवाना हुए जिसमें प्रयागराज महानगर गंगा पार ,यमुना पार ,जिले से दो दो कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए।
जो 10 दिनों तक के कार्यक्रम में भाग लेंगे और गुजरात के केवडिया में स्थित सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और कार्यक्रम के अनुसार
एकता पदयात्रा में शामिल होंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को यूनिटी मार्च गुजरात यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रयाग जंक्शन में विदाई शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे यमुना पार जिला अध्यक्ष सुधाकर पांडे गंगा पार जिला अध्यक्ष, नवीन पटेल,राजेश केसरवानी, पार्षद कुसुम लता गुप्ता,अभिषेक सिंह,मंडल अध्यक्ष अपूर्वा चंद्रा, राजेश गोंड अरुण पटेल, विजय पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



