सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पुनर विकास का कार्य शुरू होने के बाद सोमवार एक दिसंबर से सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से बसों का संचालन यूपी रोडवेज ने शुरू कर दिया है।
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पुनर विकास का कार्य शुरू होने के बाद सोमवार एक दिसंबर से सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से बसों का संचालन यूपी रोडवेज ने शुरू कर दिया है। हालांकि यहां काफी अव्यवस्था भी देखने को मिली। यहां अनाउंसमेंट सिस्टम का अभाव है। यात्री शेड भी यहां काफी छोटा बनाया गया है। इसमें बस मुश्किल एक बार में 25 से 30 यात्री ही बैठ सकते हैं। शेष को खड़े होकर ही बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
बस स्टेशन पर लाइट की भी उचित व्यवस्था देखने को नहीं मिली। सिर्फ मुख्य गेट पर ही कर हैलोजन लगाए गए हैं। पेयजल के लिए आरओ सिस्टम अभी यहां काम नहीं कर रहा है। लोग टंकी के पानी से ही अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लखनऊ रूट की साधारण बस बीते डेढ़ घंटे से यहां पर नहीं आई है। इस वजह से बस स्टैंड पर अफरा तफरी का भी माहौल बना हुआ है। लखनऊ रूट के तमाम यात्री बस का है।
विद्या वाहिनी मैदान के आधे हिस्से में ही बिछाया खड़ंजा, जगह-जगह गंदगी का ढेर
आधी अधूरी तैयारियों के साथ सीएमपी डिग्री कॉलेज के निकट विद्या वाहिनी मैदान पर बनाया गया अस्थायी बस स्टेशन सोमवार से शुरू हो गया है। यहां पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। यहां बसों का आगमन तो हुआ लेकिन यात्री नहीं मिले। यात्रियों का इंतजार करने के बाद बसें वापस सिविल लाइंस बस स्टेशन की ओर रवाना हो गईं। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस बस स्टेशन से दिन भर बसों की आवाजाही होती रही। इस वजह से कई बार जाम की स्थिति भी बनी।
सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की वजह से यूपी रोडवेज ने विद्या वाहिनी मैदान को अस्थायी बस स्टेशन के रूप में विकसित किया है। शनिवार को रोडवेज प्रशासन ने एलान किया था कि रविवार से लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, दिल्ली रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान से संचालित होंगी। वहीं, सिविल लाइंस से गोरखपुर व वाराणसी रूट की बसों का संचालन होगा।
Courtsyamarujala.com



